16 Apr 2024, 20:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसी साल नवम्बर महीने में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। बेंगलुरु और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद रणवीर अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सिम्बा' के प्रमोशन्स में बिजी हो गए और इस बीच दोनों के हनीमून प्लान के बारे में कोई खबर सामने नहीं आई। लेकिन, अब ये न्यूली वेड्स कपल फाइनली अपने हनीमून के लिए निकल गए हैं।
 
हाल ही में रणवीर और दीपिका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों ने अपने आउटफिट भी मैच किये थे। आप देख सकते हैं कि दोनों अपने आॅल ब्लैक अवतार में तस्वीरों में कैद हुए हैं। जहां रणवीर ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक पैंट्स और ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक ग्लासेज में बेहद कूल लग रहे थे वहीं दीपिका भी ब्लैक हाई नैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट्स के साथ ब्लैक ग्लासेज में कुछ कम नहीं लग रही थीं।
 
हाथों में हाथ डाले दीपिका और रणवीर एक साथ हमेशा की तरह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वैसे ही जैसे इन्होंने अपनी शादी की खबर लोगों को पता नहीं चलने दी वैसे ही इनका हनीमून कहां हो रहा है यह अब तक नहीं पता चल पाया है।
 
बता दें कि एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि चार साल पहले ही रणवीर और दीपिका ने सगाई कर ली थी। और वो पिछले छह सालों से रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दीपिका और रणवीर ने अपने प्यार के बारे में कभी बात नहीं की बल्कि, हर बार एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है लेकिन, कहीं न कहीं इनके बारे में आम जनता और मीडिया दोनों ही जानते थे। 
 
शादी के तुरंत बाद रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' के प्रमोशन में बिजी हो गए और इससे साफ जाहिर होता है कि रणवीर और दीपिका अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अच्छी तरह हैंडल करते हैं। 'सिम्बा' को जनता और क्रिटिक्स दोनों ने ही बहुत पसंद किया है और यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। अपने हनीमून के बाद रणवीर आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गली बॉय' और करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'तख़्त' में भी नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »