28 Mar 2024, 15:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 'बाहुबली- द बिगिनिंग' में बाहुबली के साथ प्यार और जंग में कंधा से कंधा मिलाकर लड़ने वाली अवंतिका का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया था। मिल्की व्हाइट तमन्ना की अदाकारी और खूबसूरती ने आपको भी इंप्रेस किया होगा। दिलचस्प बात यह है कि बाहुबली से पूरे देश में मशहूर हुईं तमन्ना दरअसल हिंदी सिनेमा की ही देन हैं। 
 
'बाहुबली- द कन्क्लूजन' में भी तमन्ना नजर आयी थीं, मगर इसमें उनकी मौजूदगी काफी कम रही। दूसरी लीडिंग लेडी अनुष्का शेट्टी 'बाहुबली 2' में ज्यादा नजर आई हैं। फिलहाल हम आपको तमन्ना के बारे में जानकारी देते हैं। तमन्ना को ज्यादातर दर्शक दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक्ट्रेस समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। तमन्ना ने अपने करियर की शुरूआत हिंदी सिनेमा से की। 2005 में उन्होंने 'चांद से रोशन चेहरा' फिल्म से डेब्यू किया था, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ़्लॉप रही और तमन्ना ने इसके बाद सीधे साउथ इंडिया की ट्रेन पकड़ ली, जहां उनकी हर एक तमन्ना पूरी हुई। दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में तमन्ना ने कई हिट फिल्में दीं और वहां के तकरीबन सभी सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया।
 
2013 में तमन्ना ने साजिद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिम्मतवाला' से अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के साथ कमबैक किया। उस वक़्त साजिद ने मीडिया को बताया था कि तमन्ना उनकी फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं, जबकि इस बात को छिपा लिया था कि वो पहले भी हिंदी सिनेमा में किस्मत आजमा चुकी हैं। इसके बाद तमन्ना साजिद की फिल्म 'हमशकल्स' में फीमेल लीड में नजर आईं, जो 2014 में रिलीज हुई। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ़्लॉप रहीं।
 
2014 में ही तमन्ना अक्षय कुमार के साथ 'एंटरटेनमेंट' में दिखाई दीं। ये फिल्म औसत रही। फिर 2015 में आई 'बाहुबली- द बिगिनिंग'। कहने को तो ये फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं के दर्शकों के लिए बनाई गई थी, लेकिन इसके हिंदी डब वर्ज़न ने देशभर में धूम मचा दी। 2016 में तमन्ना सोनू सूद और प्रभु देवा के साथ 'तूतक तूतक तूतिया' में बतौर फीमेल लीड दिखाई दीं, लेकिन ये फिल्म भी नहीं चली। फ़्लॉप होने के बावजूद हिट है तमन्ना का करियर। तमन्ना इन दिनों कन्नड़ फिल्म केजीफ चैप्टर 1 में अपने आयटम सांग के लिए मशहूर हो रही हैं। इसके बाद तमन्ना सुपरनेचुरल थ्रिलर 'खामोशी' में नजर आएंगी, जिसमें वो प्रभुदेवा के साथ दिखेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »