20 Apr 2024, 13:09:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एज्यूकेशन प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2021 6:30PM | Updated Date: Apr 9 2021 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा संचालित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एज्यूकेशन प्रथम वर्ष (द्वितीय अवसर) एवं द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) परीक्षा, फरवरी वर्ष 2021 का परीक्षाफल आज घोषित कर दिया  गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष (द्वितीय अवसर) की परीक्षा में 9434 एवं द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) की परीक्षा में 5943 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। प्रथम वर्ष (द्वितीय अवसर) का परीक्षा परिणाम 73.58 प्रतिशत एवं द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) का परीक्षा परिणाम 82.93 प्रतिशत रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल मण्डल की वेबसाइट पर देख सकते हैं।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »