24 Apr 2024, 01:24:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान आवश्यक : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2021 1:34AM | Updated Date: Apr 1 2021 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सभी धर्म गुरुओं, सामाजिक संगठनों, समुदायों, राजनीतिक दलों, जन अभियान परिषद, एनसीसी, एनएसएस आदि सभी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

चौहान आज यहां मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जिलेवार समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के उपचार के लिए बिस्तरों की संख्या यथासंभव बढ़ाई जाए तथा उपचार की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को ही लॉक डाउन रहेगा। लॉकडाउन का समय जिलों की परिस्थिति अनुसार शनिवार को रात्रि 9:00 या 10:00 बजे से सोमवार को प्रात: 6:00 बजे तक रहेगा।

कोरोना संक्रमण के मामले में तुलनात्मक रूप से देश में मध्यप्रदेश आठवें स्थान पर है। मध्यप्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 17 हज़ार 96 हैं। मध्यप्रदेश मैं कोरोना संक्रमण की गति 7 दिनों की औसत पॉजिटिविटी रेट 08.9 प्रतिशत है। इसके चलते रंग पंचमी पर गेर, चल समारोह आदि नहीं होंगे। नियंत्रित संख्या में साप्ताहिक हाट बाजार लग सकेंगे। क्लब, पिकनिक स्पॉट आदि जहां संक्रमण फैलने की आशंका रहती है बंद रहेंगे। 

दुकानों के सामने गोले अनिवार्य। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर दुकानें सील भी की जा सकेंगी। इसके अलावा मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना होगा। सरकारी दफ्तरों में भी मास्क लगाकर नहीं आने पर अधिकारी/ कर्मचारियों पर जुर्माना। महाराष्ट्र की सीमाएं सील रहेंगी तथा महाराष्ट्र के लिए बसों का संचालन बंद रहेगा। कहीं भी कोई मेला आयोजित नहीं होगा।

भोपाल में कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में बैड क्षमता 4 से 6 हजार है। भोपाल में अनेक धर्मगुरु सार्वजनिक तौर पर वेक्सीन लगवा चुके हैं, जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिली है। भोपाल में जहां दस हजार चालान हुए हैं, वहीं बिना मास्क के घूमने वालों की रोका टोकी का कार्य भी हो रहा है।

चौहान ने निर्देश दिये कि इंदौर,भोपाल,जबलपुर, खरगोन पर विशेष ध्यान दिया जाये। इन स्थानों पर कुछ माइक्रो कंटनमेंट जोन बनाकर नियंत्रण करें। भोपाल में 498, इंदौर में 643, जबलपुर में 161 तथा खरगोन में कोरोना के 89 नए प्रकरण आए हैं। इंदौर के संक्रमित रोगियों में से 90 प्रतिशत घरों में ही आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में पर्याप्त बैड्स की व्यवस्था है। इंदौर में होम आइसोलेशन व्यवस्था कारगर सिद्ध हुई है। प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है। होम आइसोलेशन में पॉजिटिव रोगियों की देखरेख करीब 50 चिकित्सक कर रहे हैं। 

रतलाम में रेलवे प्रशासन से यात्रियों के मोबाइल नंबर लेकर समझाइश देने का कार्य करने का प्रयोग किया जा रहा है। बाहर से आए रेल यात्रियों को फोन कर, आइसोलेट रहने के लिए कहा जाता है। रतलाम मंडी में भी दस हजार मास्क बांटे गए। कलेक्टर, छिन्दवाड़ा  ने बताया महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले ंिछदवाड़ा में मास्क नहीं लगाने पर 6401 स्पॉट फाइन किए गए। क्राइसेस मेनेजमेंट ग्रुप स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए है।

सागर में 39 प्रकरण औसतन आ रहे हैं। जिला मुख्यालय के ही अस्सी प्रतिशत केस हैं। जन प्रतिनिधियों का अच्छा सहयोग मिला है। उनके साथ निरंतर प्रशासन की  बैठकें हो रही हैं।जिले में जन जागरूकता अभियान का अच्छा असर दिख रहा है। रीवा जिले में पर्याप्त बैड व्यवस्था है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मॉनीटंिरग फोन से की जा रही है। जिले में वेक्सिनेशन कार्य भी गति से हो रहा है। आगामी तीन अप्रैल को वैक्सिनेशन शिविर भी लगा रहे हैं।

शाजापुर में अस्सी प्रतिशत पॉजिटिव रोगी होम आइसोलेशन में हैं। जिले में दो सीसीसी तैयार हैं। ये सीसीसी शाजापुर और शुजालपुर में बनाये गए है। खंडवा में 24 प्रतिशत पॉजिटिव रोगी ही अस्पताल में हैं। खंडवा में मास्क न लगाने पर अब तक 69 लाख का जुर्माना किया गया है।

बुरहानपुर में ‘मेरी होली मेरे घर’ का स्लोगन लोकप्रिय हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र से लगा हुआ होने के बाद भी बुरहानपुर में संक्रमण पर अच्छा कंट्रोल किया गया है। उत्तम उदाहरण है, बुरहानपुर। झाबुआ में, मेडिकल स्टोर से बुखार,सर्दी,जुकाम की दवाई क्रय  करने वाले उपभोक्ताओं के नाम और दूरभाष क्रमांक रिकॉर्ड में लेकर प्रशासन को सूचित किया जा रहा है। इससे रोगियों  को ट्रेस करने और उनके बेहतर  उपचार में सहयोग मिलेगा।

रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में दो नए वैक्सीनेशन केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। वर्तमान में मंडीदीप में एक ही केंद्र था। हाल ही में महाराष्ट्र से बड़े पैमाने पर श्रमिक लौटे हैं जो बड़वानी जिले के ग्रामीण अंचलों में निवासरत हैं. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन श्रमिकों को संक्रमण से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। 

कलेक्टर बैतूल ने बताया की ऐसी व्यवस्था की गई है कि विकासखंड स्तर पर भी संक्रमित रोगियों को आवश्यक उपचार और सहायता मिल जाए, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय या अन्यत्र जाने की कम से कम आवश्यकता हो। चौहान ने निर्देश दिए कि राजगढ़ में मास्क का उपयोग न करने वालों को ओपन जेल में रखने की व्यवस्था अच्छी है, उपयोगी भी है,लेकिन ऐसे लापरवाह नागरिकों को एक-दो घंटे की सीमित अवधि तक ही रोका जाए। समझाइश देकर उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »