25 Apr 2024, 00:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने 42 जिलों में महिला थाना स्थापित होगी-मंत्रिपरिषद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2021 5:12PM | Updated Date: Mar 16 2021 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिपरिषद की बैठक में आज महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं घटित अपराधों के सुचारु पंजीयन एवं अनुसंधान के लिए 42 जिलों में महिला थाना स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जोन, जिला एवं महिला थानों के लिए स्वीकृत कुल 1470 बल का पुननियोजन कर शेष 42 जिलों में महिला थाने स्थापित करने पर शून्य वित्तीय भार आयेगा।  मंत्रिपरिषद ने भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरु की गई ‘‘प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना ’’ को प्रदेश में आगामी 5 वर्षो के लिए (वर्ष 2021-21 से 2024-25 तक) लागू करने का निर्णय लिया है।
 
योजना में आगामी 5 वर्षो में प्रदेश में मात्सिकीय के एकीकृत विकास एवं प्रबंधन के लिए 481 करोड़ 66 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। मंत्रि-परिषद ने बैतूल जिले की पारसडोह मध्यम उद्धाहन सिंचाई परियोजना के लिए कुल सैच्य क्षेत्र 19 हजार 785 हेक्टेयर के लिए 585 करोड़ 21 लाख रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। परियोजना में उपलब्ध जल से सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिंकलर) पद्धति से सिंचाई करने से परियोजना के सैच्य क्षेत्र में विस्तार होने के कारण अब 9 हजार 990 हेक्टेयर से बढ़कर 19 हजार 785 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
 
मंत्रि-परिषद ने मुरकी मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 102 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार भारत सरकार की राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रदेश में करने का निर्णय लिया है। मंत्रि-परिषद ने जनवरी 2021 से मध्यप्रदेश मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद (पंचायत एं ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों के 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध का वितरण पुन: निरंतर शुरु करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने शहडोल चिकित्सालय के लिए पूर्व में जारी प्रशासकीय स्वीकृति को पुनरीक्षित करते हुए 309 करोड़ 97 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
 
परिवहन विभाग की मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम की जिला गुना स्थित गुना बस स्टैंड मय सब डिपों परिसम्पति के निर्वर्तन के लिए जारी निविदा 13 जनवरी 2021 द्वारा 12 निविदाकारों की निविदा प्राप्त हुई। निविदाकारों द्वारा दी गई वित्तीय निविदा राशि एवं ई-नीलामी में लगाई गई बोली के अनुसार एच-1 निविदाकार को निविदा मूल्य राशि का अनुमोदन करते हुए विक्रय करने एवं निविदा बोली राशि मूल्य 100 प्रतिशत जमा करने के बाद अनुबंध रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा करने की मंत्रि परिषद ने स्वीकृति दी है।
 
सहकारिता विभाग की जिला भोपाल स्थित मंत्रालय, गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित भोपाल की ग्राम सनखेड़ी, कोलार रोड परिसम्पति के निर्वर्तन के लिए जारी निविदा 8 जनवरी 2021 द्वारा 5 निविदाकारों की निविदा प्राप्त हुई। निविदाकारों द्वारा दी गई वित्तीय निविदा राशि एवं ई नीलामी राशि उच्चतम पाये जाने पर एच-1 निविदाकार को मंत्रि परिषद ने अनुमोदन एवं मंत्रालय गृह निर्माण सहकारी समिति के परिसमापक निरीक्षक सहकारिता द्वारा विक्रय एवं निविदा बोली मूल्य की सम्पूर्ण राशि जमा कराने के बाद अनुबंध रजिस्ट्री के निष्पादन की कार्यवाही परिसमापक द्वारा करने का निर्णय लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »