24 Apr 2024, 08:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2021 12:31PM | Updated Date: Mar 11 2021 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में महाशिवरात्र पर्व बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उज्जैन के महाकाल मंदिर के अलावा राज्य के अन्य स्थानों पर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं भारी भीड़ देखी गई। उज्जैन में स्थित देश के 12 ज्योतिर्लिंग में प्रमुख महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। भगवान शिव के मंदिर का पट खुलते ही देश विदेश से आये हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। कोरोना संक्रमण के कारण उज्जैन जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की है। मंदिर प्रांगण के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। महाकालेश्वर मंदिर को रंग बिरंगी बिद्युत साज सज्जा से सुसज्जित किया गया है। उज्जयिनी की भूमि साधना के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है।
 
ऐसे में कई साधन निशाकाल में यहां साधना करेंगे। इसी प्रकार खंडवा जिले में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग में ओंकारेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी कतार देखी गई। देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से दो ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन और ओकांरेश्वर में है। राजधानी भोपाल स्थित बढबोले मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धर्म पत्नी के साथ भगवान शिव का पूजा अर्चन किया। इसके साथ ही जिले में स्थित अन्य शिवालय में भी शिव भक्तों की लंबी कतारे देखी गई। राज्य के भोजपुर में स्थित शिव की प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, पूजन, आरती की। प्रसाद वितरण किया गया।
 
जबलपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ग्वारीघाट, लम्हेटाघाट स्थित भगवान शिव मंदिर में दर्शन करने अल सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। इसी तरह होशंगाबाद, रायसेन, मंडला, बड़वानी, देवास, नरसिंहपुर, शिवपुरी, मुरैना, अमरकंटक स्थित शिव के मंदिर में शिव भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ रही। राज्य के अनेक स्थानों पर भंडारा का कार्यक्रम चला। आज पूरा प्रदेश शिवमय हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »