29 Mar 2024, 06:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा - मुख्यमंत्री शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:39AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य में माफियाओं और गुंडे बदमाशों के खिलाफ प्रारंभ किया गया राज्य सरकार का अभियान जारी रहेगा। चौहान ने यहां प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को माफियामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रारंभ किया गया अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस अभियान को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं और इसका जवाब देने की जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों की भी है।
 
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की और पिछले लगभग दस माह में राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से अवगत कराया और कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश को देश में अव्वल बनाने के लिए कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे जैसे हमारे नेताओं ने संगठन को खड़ा करने के लिए अपना पूरा जीवन खपा दिया। अब नई टीम की जिम्मेदारी है कि ऐसे नेताओं के सपने साकार किए जाएं। प्रदेश के संगठन को अव्वल बनाकर देश में नई मिसाल पेश की जाए। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी देश और प्रदेश के हित में और बेहतर कार्य करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »