20 Apr 2024, 07:31:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में गंभीर नहीं है बर्ड फ्लू की समस्या : सीएम शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2021 11:55AM | Updated Date: Jan 6 2021 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू की गंभीर समस्या नहीं है। चौहान ने आज यहाँ ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश में अभी बर्ड फ्लू की गंभीर समस्या नहीं है। एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस से जिलों को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा है कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से सीमित अवधि के लिए मुर्गों का व्यापार प्रतिबंधित रहेगा। यह अस्थाई रोक एहतियातन लगाई गई है। प्रदेश के इंदौर, आगर मालवा और मंदसौर में कुछ कौवों की मृत्यु के बाद सावधानी के तौर पर आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »