29 Mar 2024, 21:01:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोई किसान छूटे ना, सभी को मिलें बीमा क्लेम: कमल पटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2020 12:26AM | Updated Date: Dec 29 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बीमा कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी किसानों को बीमा क्लेम की राशि मिलना सुनिश्चित किया जाएं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पटेल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2019 बीमा क्लेम संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश जारी किये। उन्होंने हिदायत दी कि कोई भी किसान बीमा क्लेम राशि से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमा क्लेम राशि मिलने में तकनीकी त्रुटियों का तत्काल सुधार किया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा प्रीमियम जमा करने के बाद भी यदि किसानों को बीमा राशि प्राप्त नहीं होती है तो संबंधित को जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »