29 Mar 2024, 19:14:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है - नरोत्तम मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2020 12:22AM | Updated Date: Dec 12 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता आतंक और भ्रष्टाचार से त्रस्त है और वहां पर जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आठ जिलों की 57 विधानसभा सीटों के प्रभारी बनाए गए मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है।
 
मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता मौजूदा ममता बनर्जी सरकार के आतंक और भ्रष्टाचार से परेशान है। जनता, ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। पश्चिम बंगाल की तीन दिनों की यात्रा से लौटे मिश्रा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को फिर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं और इसी संदेश को देने के लिए भोपाल में 'बंगाली बंधुओं' का सम्मेलन शीघ्र आयोजित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास भोपाल निवासी श्रीमती इंदिरा भादुड़ी को भी आमंत्रित किया गया है। श्रीमती भादुड़ी से मिलने के लिए मिश्रा आज उनके निवास पर पहुंचे थे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »