26 Apr 2024, 08:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस के पूर्व विधायक चौरे भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2020 7:31PM | Updated Date: Dec 11 2020 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सौंसर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय चौरे ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चौरे को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने पूर्व विधायक चौरे का भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »