20 Apr 2024, 04:53:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड-2020 में मध्यप्रदेश को मिला खेलों में सर्वोत्तम राज्य का सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2020 12:34AM | Updated Date: Dec 10 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली खेल हस्तियों को इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड-2020 प्रदान किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खेलों के क्षेत्र में प्रदेश मे किए जा रहे अभूतपूर्व विकास और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही अंतर्राष्ट्रीय खेल सुविधाओं के लिए मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोंिटग स्पोर्टस अवार्ड’ से नवाजा गया है। फिक्की द्वारा आयोजित ऑनलाइन वर्चुवल अवार्ड समारोह में यह अवार्ड प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को प्रदान किया गया।
 
खेल मंत्री ने मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोंिटग स्पोर्ट्स अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने यह भी बताया कि 2006-07 में राज्य सरकार द्वारा राज्य खेल अकादमियों की स्थापना की गई। सबसे पहले महिला हॉकी अकादमी की स्थापना ग्वालियर में की गई, महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां प्रदेश को दी है। उन्होंने बताया कि 36 साल के लम्बे अंतराल के बाद भारत ने 2016 के रियो ओलम्पिक के लिए पात्रता अर्जित की थी।
 
भारत को ओलम्पिक में भाग लेने की पात्रता दिलाने वाली टीम की आधी खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी थी। रियो ओलम्पिक में मध्यप्रदेश की छह महिला खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। वर्तमान में भी प्रदेश की चार खिलाड़ी भारतीय हॉकी दल के प्रशिक्षण शिविर में अभ्यासरत है जिनकी टोक्यो ओलम्पिक में भागीदारी करने की प्रबल संभावना है। मध्यप्रदेश के शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह तथा ंिचकी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को टोक्यो ओलम्पिक की पात्रता दिलायी।
 
वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य शूंिटग अकादमी के चार प्रतिभावान खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह, ंिचकी यादव, रूबिना फ्रांसिस तथा सुनिधि चौहान टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी के लिए भारतीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यासरत है। वाटर स्पोर्ट्स तथा आर्चरी अकादमी के खिलाड़ी भी भारतीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यासरत होकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए तैयारी कर रहे है। सिंधिया ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन के कारण मध्यप्रदेश पूरे देश में रोल मॉडल बन गया है। छत्तीसगढ़, राजस्थान, गोवा, मेघालय, नागालैण्ड और ओड़िशा जैसे राज्य मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी मॉडल का अनुसरण कर रही है।
 
वर्तमान में प्रदेश की खेल अधोसंरचना देश की सर्वश्रेष्ठ खेल अधोसंरचना में गिनी जाती है। राज्य शूटिंग अकादमी विश्वस्तरीय अधोसंरचना से सुसज्जित हैं। हॉकी अकादमी में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने बताया कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा (फिक्की) द्वारा मध्य प्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोंिटग स्पोर्टस अवार्ड’ से नवाजा गया है।
 
खेल और युवा कल्याण मंत्री सिंधिया की खेलों में विशेष रूचि और उनके द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रतिष्ठित फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड-2020 के वर्चुअल अवार्ड समारोह में खेल मंत्री सिंधिया, प्रमुख सचिव खेल पंकज राग, संचालक खेल और युवा कल्याण श्री जैन, संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान एवं बी.एस. यादव सहित अन्य खेल अधिकारी संचालनालय में उपस्थित थे। इस समारोह को प्रदेश भर के जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों, खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन देखा तथा इस एतिहासिक क्षण के भागीदारी बनें।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »