25 Apr 2024, 07:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसान आंदोलन के नाम पर भ्रम फैला रही कांग्रेस: शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2020 12:30AM | Updated Date: Dec 9 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि  कांग्रेस किसान आंदोलन के नाम पर भ्रम फैलाकर, छल-कपट करके देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। शर्मा ने यहां जारी बताया ने कहा कि कुछ लोगों को एकत्र करके कांग्रेस ने आंदोलन के नाम पर जो नौटंकी करने का प्रयास किया, वो पूरी तरह विफल रहा है। मध्यप्रदेश सहित देश भर के किसानों ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया और मध्यप्रदेश में भारत बंद का आव्हान पूरी तरह विफल रहा है।
 
कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोग जिन बातों के आधार पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, पहले वो उन्हीं बातों की वकालत करते रहे हैं। इसके बावजूद आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया, परंतु किसानों ने इसका समर्थन नहीं किया। मध्यप्रदेश में तो भारत बंद पूरी तरह विफल रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »