25 Apr 2024, 20:54:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अरुण यादव ने किसान संबंधी कानून वापस लेने की मांग की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2020 5:14PM | Updated Date: Dec 8 2020 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने आज कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए किसान संबंधी तीनों कानून किसान विरोधी हैं, इसलिए उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। यादव ने यहां भारत बंद के समर्थन के दौरान रोशनपुरा चौराहे पर मीडिया से चर्चा में कहा कि ये 'काले कानून' वापस लिए जाने चाहिए। इनसे किसानों का अहित ही होगा। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों की मौजूदगी में कानून और केंद्र सरकार का विरोध किया। 
 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों के साथ है और वह हमेशा से किसानों का हित करती हुयी आयी है। उन्होंने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में केंद्रीय कानूनों के खिलाफ जुटे किसानों का समर्थन किया और कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। यादव ने किसानों और भारत बंद का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा, जिसमें तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »