19 Apr 2024, 13:09:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस में उपचुनाव नेता पुत्रों की लांचिंग और रीलॉचिंग के लिए है: अग्रवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2020 12:57AM | Updated Date: Oct 11 2020 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आज कहा कि कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव नेता पुत्रों की लॉचिंग और रीलॉचिंग के लिए है। अग्रवाल ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को यह अच्छे से पता है कि ना उनकी इस चुनाव में जीत होने वाली है और ना ही सरकार आने वाली है।

 

इसीलिए नेता पुत्रों की लांचिंग और रीलॉचिंग की कवायद चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि उपचुनाव में युवाओं में प्रचार की जिम्मेदारी उन्हें पार्टी ने दी है और उनके सहयोगी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, उमंग सिंघार और जीतू पटवारी जैसे नेता होंगे। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो चुका है, लेकिन यह नेता प्रचार में नजर नहीं आ रहे हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »