28 Mar 2024, 14:49:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP उपचुनाव : BSP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 6:53PM | Updated Date: Oct 2 2020 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें कांग्रेस छोड़ बीएसपी में शामिल होने वाले पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध को भांडेर से उम्मीदवार बनाया गया है। बसपा की ये सूची कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए महेंद्र बौद्ध का भांडेर में काफी दबदबा है। बौद्ध दतिया जिले के भांडेर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा महेंद्र बौद्ध का टिकट काटकर फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया गया। इससे नाराज होकर बौद्ध ने पार्टी से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »