29 Mar 2024, 10:06:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस एक बार फिर मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी : अजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 6:41PM | Updated Date: Sep 30 2020 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनायेगी। सिंह ने आज यहां कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने के लिए जुट जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत रंग लाएगी और कांग्रेस एक बार फिर मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा है कि भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि मध्यप्रदेश से देश भर में यह संदेश जाना चाहिए कि लोभी विधायकों द्वारा दलबदल कर जबरन उपचुनाव थोपने की परिपाटी को जनता ने सिरे से नकार दिया है। 
 
जैसा मध्यप्रदेश में हुआ वैसा पूरे देश में दोबारा न हो, वरना सरकार गिराने का खेल और सौदेबाजी की राजनीति पूरे देश को बर्बाद कर देगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि पिछले चुनाव में जिस प्रकार से शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया था उसकी संघर्ष की जरुरत अब फिर से सामने है। साथ ही शासकीय उपक्रम ‘जन अभियान परिषद’ के लोगों से विशेष सावधान रहने की जरूरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »