29 Mar 2024, 15:00:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सभा सत्र कोरोना वायरस के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार होगा: रामेश्वर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 7:22PM | Updated Date: Sep 17 2020 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 21 सितम्­बर से होने विधानसभा सत्र नोवेल कोरोना वायरस के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार होगा। आगामी सत्र के दृष्टिगत आज विधानसभा में हुई बैठक में प्रोटेम स्पीकर रामेश्­वर शर्मा एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह द्वारा संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक कविंद्र कियावत तथा संजय गोयल, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं सहित भोपाल शहर दक्षिण के पुलिस अधीक्षक, एडीएम एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं राजधानी परियोजना प्रशासन के अमले से आगामी सत्र में व्­यवस्­थाओं की समीक्षा की गई।                         
 
बैठक में प्रोटेम स्­पीकर शर्मा ने निर्देश दिये कि सदस्­यों के भोपाल स्थित निवास पर सेनेटाइजर, मास्क एवं फेस-शील्ड के साथ मेडिकल किट की व्यवस्था की जाय जिससे सदस्य सदन में कोविड-19 के मापदण्ड के अनुसार प्रवेश कर सके । साथ ही सदस्यों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विधान सभा परिसर स्थित एलोपैथिक चिकित्सालय में रैपिड कोरोना टेस्ट की व्यवस्था आज से प्रारंभ की जाय। आगामी सत्र अवधि में दर्शक दीर्घा में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
 
सदस्यों के निज सहायक, सुरक्षाकर्मी का भवन क्षेत्र में आना वर्जित रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग की दृष्टि से आवश्­यकता अनुसार दीर्घाओं में मंत्रियों/सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की जाय। विधान सभा प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह ने बताया कि सदस्­यों,सचिवालय अमले के लिए परिसर में प्रवेश करते समय सांची द्वार के समीप स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक दल से सेनेटाइजर के पश्­चात थर्मल स्­क्रींिनग एवं आक्­सीजन स्तर के परीक्षण कराने की व्­यवस्­था की गई है।
 
सुरक्षा की दृष्टि से सदस्यो के अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नही रहेगी। साथ ही विधान सभा सचिवालय के सदन से संबंधित जुडे अमले को ही प्रवेश होगा। शर्मा ने संभागीय स्­वास्­थ्­य आयुक्­त, पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि संक्रमण के संबंध में केन्­द्र तथा राज्­य के जारी निर्देशों का पूर्ण पालन हो तथा सभा भवन,विधायक विश्राम गृह व समीप के स्­थलों को बैठक प्रारंभ होने के दो दिवस पूर्व से प्रतिदिन सिनेटाइज कराया जाय।
नाग
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »