23 Apr 2024, 20:52:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:23AM | Updated Date: Sep 8 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा द्वारा प्रदेश के 27 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की विफलताओं को उजागर करने चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर आज यहां प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुयी, जिसमें इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। भाजपा द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में प्रबंधन समिति के संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों से विचार विमर्श किया।
 
बैठक में 27 विधानसभाओं में शुरू होने वाले घर-घर संपर्क अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसके साथ ही विधानसभाओं में चल रहे सेक्टर सम्मेलनों की समीक्षा की गयी। सेक्टर सम्मेलन के पश्चात विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बूथ सम्मेलनों की तैयार कार्ययोजना को लेकर समिति सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। समिति के संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की।
 
भाजपा का युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर बूथ स्तर तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मोर्चा चुनाव अभियान के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। विज्ञप्ति में सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं के प्रवास शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते अलग-अलग विधानसभाओं में प्रवास कर रहे हैं।
 
आगे अन्य नेतागण के भी प्रवास होंगे, जिसको लेकर बैठक में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, शैलेन्द्र शर्मा, रविन्द्र यति, डॉ. हितेश वाजपेयी, मनोरंजन मिश्रा, विकास विरानी, नरेन्द्र पटेल, प्रदीप त्रिपाठी, राजेन्द्र गुरू, अनुराग पयासी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »