19 Apr 2024, 04:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना संबंधी ऐहतियात के बीच मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:17AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस इस बार कोरोना के कारण आवश्यक ऐहतियाती कदमों के बीच गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह यहां ऐतिहासिक मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर भव्य और आकर्षक परेड की सलामी लेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

कोरोना के कारण अतिथियों के लिए बैठक व्यवस्था भी इस बार भिन्न नजर आएगी। समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों से मॉस्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। वहीं सुरक्षा प्रबंध भी सख्त किए गए हैं। चौहान सुबह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। वे राज्य की जनता को संबोधित करने के साथ ही भव्य और आकर्षक परेड की सलामी लेंगे। परेड में पुलिस और विशेष सशस्त्र बल के अलावा विभिन्न बलों की टुकड़यिां शामिल होंगी।

समारोह के लिए बैठक व्यवस्था में न्यूनतम दो गज की दूरी का पालन सुनिश्चित किया गया है। इस बार कोरोना के प्रकोप के कारण जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस काफी सीमित दायरे में गरिमामय तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। आयोजनों में सीमित लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।

समारोह का विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन आयोजनों में भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण राज्य में इस बार मार्च माह के अंतिम सप्ताह से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। इसके अलावा ऐसे सभी आयोजनों पर पाबंदी है, जिनके कारण भीड़ जुटती है या आम लोग ज्यादा संख्या में एकत्रित होते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »