29 Mar 2024, 02:25:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

OBC आरक्षण के नाम पर कांग्रेस पर मंत्री भूपेंद्र का आरोप,कहा-कांग्रेस कर रहा पाखंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 7:19PM | Updated Date: Aug 3 2020 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण के नाम पर पाखंड कर रही है। सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा है 'ओबीसी आरक्षण के नाम पर कांग्रेस पाखंड कर रही है। मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी प्रतिबद्ध हैं। 
 
18 अगस्त को उच्च न्यायालय में ओबीसी आरक्षण के पक्ष में सरकार ताकत से अपना पक्ष रखेगी।' ओबीसी को आरक्षण 27 प्रतिशत किए जाने के संबंध में मामला राज्य उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में शीघ्र ही फिर से सुनवायी होने वाली है। इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ दल और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर चल रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »