19 Apr 2024, 09:31:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मंत्रियों के विभाग वितरण की सच्चायी आने वाले समय में सामने आएगी: कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:16AM | Updated Date: Jul 14 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों के विभागों के वितरण को लेकर आज राज्य के सत्तारूंढ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि लम्बे मंथन के बाद विभागों का जो वितरण किया गया है, उसकी सच्चायी आने वाले समय में सामने आएगी।
 
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ, हमारी बार- बार माँग के बाद, करीब एक माह बाद मात्र 5 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन, फिर लंबा मंथन, फिर 102  दिन बाद 2 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार और उसके बाद रोज तारीख़ पे तारीख़ के बाद, लम्बे मंथन के बाद, 11 दिन बाद आज विभागों का वितरण।
 
अब पता नहीं विष के इस लम्बे मंथन में किसके हिस्से में क्या आया, किसने क्या पाया, क्या खोया, किसने क्या समझौता किया। इसकी सच्चाई तो अब आने वाले समय में ही सामने आयेगी।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश के सभी नवनियुक्त मंत्रियो को उनके विभाग मिलने पर बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी मंत्रीगण अपने विभागों के माध्यम से प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »