29 Mar 2024, 19:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आनंदीबेन पटेल ने ली मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 6:20PM | Updated Date: Jul 1 2020 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्र‍हण किया। लालजी टंडन की अनुपस्थिति में उन्हें राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज ही भोपाल पहुंचीं और उन्हें दोपहर 3:30 बजे एमपी की प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाई। 
 
बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य सही न होने के चलते पटेल को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टंडन का उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। 
 
राजभवन ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की ओर से जारी बुलेटिन के हवाले से बताया कि राज्यपाल की हालत स्थिर है। उन्हें ट्रेकोस्टॉमी के माध्यम से क्रिटिकल केयर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। आनंदीबेन पटेल पहले भी मध्यप्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक वह मध्यप्रदेश की राज्यपाल रही थीं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »