29 Mar 2024, 11:31:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल से मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की यात्रा के लिए ई-पास आवश्यक नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 5:45PM | Updated Date: May 31 2020 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रदेश के अन्य जिलों की यात्रा के लिए ई-पास की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है। राज्य सरकार के नवीन निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश के एक जिले से अन्य जिले में यात्रा करने के लिए अब ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन प्रदेश से किसी जिले से अन्य राज्य में अथवा अन्य राज्य से प्रदेश के किसी  जिले में यात्रा के लिए पूर्व व­यवस्था अनुसार ई-पास प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों को संबल प्रदान एवं प्रदेश के भीतर लोगों का आवागमन सुलभ बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »