28 Mar 2024, 20:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में चिरायु अस्पताल से कोरोना की जंग जीतकर डिस्चार्ज हुए 31 व्यक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2020 5:34PM | Updated Date: May 15 2020 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल से कोरोना महामारी की जंग जीतकर आज 31 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बड़ी उम्र की एक महिला सहित 30 अन्य व्यक्ति चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। इन सभी व्यक्तियों ने  शासन- प्रशासन और डॉक्टर्स मेडिकल स्टाफ को उनके उच्च स्तरीय स्वास्थ व्यवस्था और अच्छे इलाज के लिए धन्यवाद दिया। भोपाल में अब तक संक्रमित पाए गए कुल 911 व्यक्तियों में से  580 व्यक्ति पूर्णत: स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
 
चिरायु अस्पताल से आज डिस्चार्ज हुए 31 व्यक्तियों में शहनवाज, मोहम्मद अनीस, संजय जैन, पायल प्रजापति ,निर्मला चौरसिया, मनीष चौरसिया, भगवती प्रजापति मोनू कौशल ,हर्ष सिन्हा ,जयश्री सिन्हा, विट्ठल श्रीवास्तव ,अनुराग श्रीवास्तव, राशिद कुरैशी, शमीम अंसारी रोशनी अंसारी ,सुल्ताना अंसारी, डॉक्टर प्रतीक मिश्रा, विमल कुशवाहा,अनुष्का,आयुष , दीपक साहू ,अर्चना श्रीवास ,चंद्र ठाकुर श्रीवास ,कृष्णा बिहारी शुक्ला, संदीप शुक्ला ,राहुल यादव परवीन भगवती देवी ,वशिष्ट राय और राजेश गुरियानी है।
 
डायरेक्टर अजय गोयनका ने डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को 7 दिवस होम क्वारंताइन की सलाह दी। उन्होंने कहा अपना खानपान अच्छा रखे। शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता मजबूत करे। उन्होंने जिला प्रशासन को इलाज के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ व्यवस्था उपकरण, दवाइयों आदि प्रदाय करने के लिए धन्यवाद दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »