29 Mar 2024, 06:46:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी में बारिश को लेकर फिर अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा - 24 घंटे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2020 5:20PM | Updated Date: May 1 2020 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने की आशंका जाहिर की है। मौसम की गतिविधियों में प्रभाव डालने वाले सिस्टम देश में कई स्थानों पर बनने की वजह से प्रदेश में पिछले तीन चार दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई तो कहीं-कहीं तेज हवाएं चली है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि दक्षिणी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवाओं में एक चक्रवात बनने के साथ-साथ इसके प्रभाव के कारण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) भी बनी हुई है। साथ ही प्रदेश में अरब और बे आफ बंगाली की खाड़ी से नमी आने के कारण मौसम की गतिविधियों में बदलाव आयी है।
 
उन्होंने बताया कि इस प्रकार से सिस्टम के प्रभाव के कारण राज्य के होशंगाबाद संभाग के जिलों के अलावा बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, ंिछदवाड़ा, सिवनी, दमोह एवं सागर जिले में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं गरज चमक की स्थिति तो कहीं पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। इन स्थानों पर कहीं कहीं तेज हवाएं भी चल सकती है।
 
राज्य के पूर्वी हिस्से में आने वाले अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड हुआ है। जबकि यह स्थिति राज्य के पश्चिमी हिस्से में आने वाले कई स्थानों पर 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच अंकिता हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खरगौन व खंडवा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद एवं चंबल संभाग के अंर्तगत आने वाले जिलों कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। बाकी शेष संभागों के जिलों मौसम का मिजाज शुष्क बना रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले एक दो दिन तक मौसम की गतिविधियों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नही है। 
 
प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल रात तेज हवाओं के साथ कुछ समय के लिए हल्की बारिश हुई। जबकि आज सुबह से मौसम शुष्क बना रहा। शाम के पहर हवाएं तेज चली। यहां कल शनिवार को आकाश की स्थिति आंशिक रुप से मेघमय बने रहने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »