25 Apr 2024, 07:09:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में बेहतर रबी उपार्जन व्यवस्थाओं से खुश हैं किसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2020 7:06PM | Updated Date: Apr 29 2020 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण कारण प्रदेशभर में लॉकडाउन के चलते मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में गेहूं खरीदी का फैसला लिया। इससे प्रदेश के किसान खुश हैं। रबी उपार्जन केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पर्याप्त इंतजामों से किसान निश्चितता से केन्द्रों पर पहुँचकर अपनी उपज बेच रहे हैं। आगर-मालवा जिले में लॉकडाउन के दौरान ग्राम गंगापुर के किसान दरबार सिंह ने अपना 24 क्विंटल गेहूं बेचा है। फसल बेचकर चिंतामुक्त हुए दरबार सिंह ने बताया कि खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया गया। जिले के अन्य ग्राम पालड़ा, सुल्तानपुरा और बुडा डूंगर खरीदी केन्द्र में 170 किसानों ने मण्डी घोष विक्रय में करीब 3710 क्विंटल  गेहूँ क्वालिटी अनुसार 1621 से लेकर 2030 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा।
 
झाबुआ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये 20 केन्द्र बनाये गये हैं। इसके अलावा चने के लिये 3 खरीदी केन्द्र भी स्थापित किये गये हैं। जिले में अब तक 1289 किसानों से उनका 52 हजार 372 क्विंटल गेहूँ समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। नीमच जिले में लॉकडाउन के दौरान ग्राम भंवरासा के किसान नरेन्द्र शर्मा समर्थन मूल्य पर अपना 27 क्विंटल गेहूँ बेचकर काफी खुश हैं। ग्राम भंवरासा के किसान परवसिंह ने भी अपना 16 क्विंटल गेहूँ 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बेचा है। इन किसानों का कहना है कि खरीदी केन्द्रों पर संक्रमण से बचाव के लिये हाथ धुलाने के लिये साबुन-पानी का इंतजाम किया गया है। जिले में 41 खरीदी केन्द्रों पर 4937 किसानों ने एक लाख 29 हजार 150 क्विंटल गेहूँ बेचा है। इन किसानों का कहना है कि राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी शुरू कर किसानों को काफी राहत दी है।
 
पन्ना जिले में बनाये गये 71 उपार्जन केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। जिले में अब तक 7263 किसानों से करीब 2 लाख क्विंटल गेहूँ की खरीदी की गई है। इसमें से करीब एक लाख 60 हजार क्विंटल गेहूं का सुरक्षित परिवहन किया जा चुका है। खरीदी केन्द्र पर किसानों को मास्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सिवनी जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये 60 हजार 848 किसानों का पंजीयन किया गया है। इसमें से 9 हजार 734 किसानों से करीब 44 हजार क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी केन्द्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये आवश्यक सुरक्षा उपाय किये गये हैं। जिले में गेहूँ खरीदी के लिये बनाये गये 98 उपार्जन केन्द्रों पर निरंतर खरीदी का कार्य जारी है।
 
शाजापुर जिले में 79 उपार्जन केन्द्रों पर 12 हजार 872 किसानों से 4 लाख 9 हजार 534 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी केन्द्रों पर आने वाले किसानों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये लगातार समझाइश दी जा रही है। अनूपपुर जिले में अब तक 94 किसानों से 1471 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। जिले में खरीदे गये गेहूँ के परिवहन की उचित व्यवस्था की गई है। जिले में गेहूँ की बिक्री के लिये 1609 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों को खरीदी केन्द्र पर अकेले आने की समझाइश दी जा रही है। बड़वानी जिले में बनाये गये 26 उपार्जन केन्द्रों पर 1909 किसानों से 76 हजार 540 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की गई है। किसानों को खरीदी केन्द्र पर मास्क पहनकर आने की समझाइश दी जा रही है। 
गुना जिले में 68 खरीदी केन्द्रों पर अब तक 8744 किसानों से 4 लाख 46 हजार 860 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। सभी केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये साबुन और पानी के इंतजाम किये गये हैं। हरदा जिले में बनाये गये 155 उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से गेहूँ की खरीदी की जा रही है। उपार्जन केन्द्र नयागाँव पर अपनी उपज बेचने आये किसान ज्वाला सिंह यदुवंशी ने वहाँ की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि केन्द्र में खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
 
ग्वालियर जिले में बनाये गये गेहूँ उपार्जन केन्द्रों पर अब तक 5 हजार 150 किसानों से 32 हजार 524 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। जिले में 21 हजार 563 किसानों ने गेहूँ बेचने के लिये पंजीयन कराया है। जिले में अब तक 23 हजार 78 मीट्रिक टन गेहूँ का सुरक्षित रूप से परिवहन किया जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »