24 Apr 2024, 08:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में एक दर्जन स्थानों पर वर्षा की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2020 5:57PM | Updated Date: Apr 26 2020 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश में ऊपरी हवाओं में बना चक्रवात के प्रभाव के चलते प्रदेश में कई स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान हल्की वर्षा की आशंका है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश में ऊपरी हवाओं में चक्रवात के बनने के साथ-साथ अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण इससे मौसम की गतिविधियों में आये बदलाव के कारण ग्वालियर, चंबल, शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों के अलावा छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ राजगढ़, विदिशा, आगर, शाजापुर, नीमच और मंदसौर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इन स्थानों पर कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। राज्य के शेष संभागों के जिलों में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहा है। सरवटे ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी एक दो दिन तक ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। 28 एवं 29 अप्रैल के बीच मौसम में विशेष परिवर्तन होने की उम्मीद नही है। 
 
प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल में आज मौसम साफ रहा। धूप खिले रहने से गर्मी का असर बना रहा। यहां ऐसी स्थिति कल भी रहने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »