19 Apr 2024, 18:28:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सब मिलकर कोरोना को परास्त करेंगे- शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2020 12:49AM | Updated Date: Apr 20 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई के अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। चौहान ने आज यहाँ दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार पॉजीटिव केसेस की संख्या कम हो रही है। बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं। इंदौर, भोपाल में बीमारी नियंत्रित हुई है। शिवपुरी कोरोना मुक्त हो गया है।

परन्तु अभी जंग बची है। महायज्ञ अधूरा है। हम लड़ेंगे और शीघ्र जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना ने हमारी अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया है, परन्तु हम इसका रोना नहीं रोएंगे। हम फिर खड़े होंगे। अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे। कोरोना की इस विकट चुनौती को अवसर में बदलेंगे तथा नए सिरे से मध्यप्रदेश को खड़ा करेंगे।  कोरोना के कर्मवीरों को नमन करते हुए चौहान ने कहा है कि हमारे डॉक्टर्स, नर्सेस, सारे हेल्थ वर्कर्स, अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मी, प्रशासन आदि के अमले ने कोरोना की लड़ाई में अपने को झोक दिया हैं। हम कोरोना की लड़ाई जीतने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »