17 Apr 2024, 02:08:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में आज 28 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2020 12:34AM | Updated Date: Apr 19 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 28 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अस्पताल से अपने घरों को लौट गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन सभी मरीजों का यहां के चिरायु मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। घर लौटते वक्त इन मरीजों को जिला प्रशासन और अस्पताल के कर्मचारियों ने वाटर कैनन के जरिए सैल्यूट कर खुशी खुशी विदा किया। भोपाल में तीन कोरोना संक्रमित पहले ही ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। इस तरह अभी तक 31 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भोपाल में कोरोना संक्रमण से र्ग्रसित 197 व्यक्ति पाए गए हैं, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है, जो पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ति थे। शेष इलाज करा रहे मरीजों की हालत स्थिर है। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ है। इनके बारे में पता लगाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है और निगरानी में रखकर जरुरत पड़ने पर उनका कोरोना संबंधी टेस्ट कराया जा रहा है।

इस बीच भोपाल से कल विशेष विमान से 1325 लोगोें के नमूने और आज 1663 नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट एक दो दिन में आने की संभावना है।  भोपाल में पहला पॉजीटिव केस एक माह पहले सामने आया था। यह एक युवती थी, जो लंदन से लौटी थी। बाद में जांच में वह कोरोना पॉजीटिव पायी गयी। यह युवती भी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »