25 Apr 2024, 01:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2020 7:18PM | Updated Date: Apr 18 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। देश के कई हिस्से में बने सिस्टम के प्रभाव के कारण मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर झारखंड से लेकर दक्षिण कोस्टल कर्नाटक के बीच एक द्रोणिका के साथ उत्तरी राजस्थान में प्रेरक ऊपरी हवाओं में चक्रवात तथा अरब सागर की ओर से आ रही नमी के प्रभाव से मध्यप्रदेश के मौसम की गतिविधियों में बदलाव आया है।
 
इन सभी सिस्टम के प्रभाव के राज्य के पूर्वी मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों बादल छाये रहने की स्थिति बन सकती है। इन दोनों ही हिस्से में सिस्टम का प्रभाव कम से 48 तक होने की अनुमान है। पश्चिमी मध्यप्रदेश की तुलना में पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना ज्यादा है। उन्होंने बताया कि राज्य के रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों के अलावा कटनी, जबलपुर, नरंिसहपुर, सिवनी, सागर, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, धार और इंदौर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज चमक की स्थिति बन सकती है।
 
इन स्थानों पर कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती है।  उन्होंने बताया कि मौसम का मिजाज अगले 48 घंटे तक ऐसा ही बना रह सकता है। राजधानी भोपाल में देर रात और आज सुबह में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिली रही इससे हल्की गर्मी का असर रहा। यहां अगले 24 घंटों के दौरान आकाश की स्थिति मेघमय रहने की संभावना है। आज यहां अधिकतम तापमान 37.3 तथा न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »