25 Apr 2024, 17:20:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर CM शिवराज का आया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2020 12:06AM | Updated Date: Apr 13 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम भी 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाने का समर्थन नहीं करते हैं। यह सच है कि अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, लेकिन लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि राज्य में अब मास्क की कोई कमी नहीं है। हमने प्रदेश में 23 कोविड अस्पताल चिन्हित किए गए हैं, हमारे पास 712 ICU बेड हैं। जरूरत हुई तो इसको और बढ़ाया जाएगा। हमने टेस्टिंग सुविधा बढ़ाई है, आज हमारे पास 7 लैब हैं जिनमें हम रोज1020 टेस्ट कर सकते हैं, इस सुविधा को और बढ़ाया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी का बेहतर प्रबंधन करने के लिए आवश्यक सेवा प्रबंधन (एस्‍मा) को तत्काल रूप से लागू कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »