18 Apr 2024, 23:35:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज सरकार ने किया ऐलान, कहा- प्रदेश के बाहर गये लोगों की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:32AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के निवासी, जो दूसरे राज्यों में गये थे तथा अभी वहां हैं, उनके रूकने एवं खान-पान की व्यवस्था जहां हैं, वहीं की जायेगी। इसके लिये राज्य सरकार उन प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से चर्चा कर रही है। चौहान ने कहा कि यदि वे लोग मध्यप्रदेश की सीमा पर आते हैं, तो उन्हें सावधानीपूर्वक यथाशीघ्र प्रदेश में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग, जो विदेशों से मध्यप्रदेश आये हैं, वे लोग अनिवार्य रूप से अपने आप को क्वारेंटाइन (अलग-थलग) कर लें, जिससे कि यह रोग फैले नहीं। साथ ही, जो लोग उनसे मिले हैं, वे भी सावधानी बतौर अपने आप को क्वारेंटाइन कर लें। उन्होंने कहा कि इससे स्थिति पर पूरा नियंत्रण किया जा सके। इस बीमारी से लड़ने में सभी से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सावधानी में ही सुरक्षा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »