28 Mar 2024, 18:26:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार शराब माफियों की संरक्षक- गोपाल भार्गव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:26AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि राज्य की जनता को शराब मुक्त प्रदेश का वचन देने वाली सरकार शराब माफियों की संरक्षक बन गई है। नेता प्रतिपक्ष के ओर से जारी विज्ञप्ति में भार्गव ने कहा है कि कांग्रेस ने जनता को शराब मुक्त प्रदेश का वचन दिया था, लेकिन वह अब अपने वचन के उलट माफियाओं की संरक्षक है। 
 
सरकार प्रदेश को पीछे की ओर ले जा रही है।  प्रदेश सरकार को युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू रहा है।  प्रदेश सरकार राज्य में विदेशी शराब भी परोसने की तैयारी में है।  सरकार को प्रदेश में शांति अच्छी नहीं लग रही है।  सरकार की नई शराब नीति के कारण छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »