19 Apr 2024, 11:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM नरेन्द्र मोदी ने दी श्रीकांत को बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2021 12:30PM | Updated Date: Dec 21 2021 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीडब्लूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के लिए किदाम्बी श्रीकांत को बधाई दी है।
 
राष्ट्रपति ने सोमवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ बीडब्लूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरूषों के एकल मुकाबले का रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी को बधाई।
यह असाधारण उपलब्धि है।
 
28 साल के श्रीकांत इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। महिलाओं में पीवी सिंधु ने 5 (1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) मेडल अपने नाम किए हैं। साइना नेहवाल ने एक ब्रॉन्ज जीता है। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने भी ब्रॉन्ज हासिल किया है। पुरुषों में प्रकाश पादुकोण और बी साई प्रणीत ने ब्रॉन्ज जीतने में सफलता हासिल की थी। इस बार श्रीकांत को सिल्वर और लक्ष्य सेन को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »