23 Apr 2024, 23:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीकांत और प्रणय पॅहुचे दूसरे दौर में , प्रणीत बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2021 3:31PM | Updated Date: Dec 14 2021 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हुएल्वा (स्पेन)। India के किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणय बीडब्लूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं जबकि बी साई प्रणीत को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन पहले दौर में बाई मिलने से दूसरे दौर में पहुंच गए हैं ।
 
                   12वीं सीड श्रीकांत ने रविवार को पहले राउंड में स्पेन के पाब्लो एबीयन को 36 मिनट में 21-12 21-16 से पराजित किया। दूसरे दौर में श्रीकांत का मुकाबला चीन के ली शी पेंग से होगा। प्रणय ने सोमवार को आठवीं सीड हांगकांग के एनजी का लॉन्ग एंगस को एक घंटे 11 मिनट तक चले तीन गेमों के कड़े संघर्ष में 13-21 21-18 21-19 से हराया। प्रणय का दूसरे दौर में मलेशिया के लियू डेरेन से नुकाबला होगा। लक्ष्य का दूसरे दौर में जापान के केन्ता निशिमोतो से सामना होगा। प्रणीत को पहले दौर में हॉलैंड के मार्क कालजौ ने एक घंटे आठ मिनट के संघर्ष में 17-21 21-7 21-18 से हराया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »