29 Mar 2024, 06:46:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड टूर फाइनल्स : पीवी सिंधु को पहले ही ग्रुप मैच में मिली हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2021 12:05PM | Updated Date: Jan 28 2021 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। मौजूदा विश्व चैम्पियन और भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बुधवार से यहां शुरू हुई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में महिला एकल के पहले ग्रुप चरण मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग के खिलाफ 21-19, 12-21, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 25 वर्षीय सिंधु अब अपने अगले मुकाबले में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से भिड़ेगी। सिंधु को पिछले सप्ताह ही थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक से सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा था।
 
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिंधु को राउंड रोबिन के आधार पर कम से कम दो मैच जीतने होंगे। ग्रुप बी में सिंधु, ताइ जु यिंग और रत्ननाचोक के अलावा पोर्नपावी चोचुवोंग भी है। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में आठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। इसमें चार-चार खिलाड़ियों का दो ग्रुप होता है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचती है। सिंधु 2018 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत चुकी है और वह यह खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »