25 Apr 2024, 11:10:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई बैडमिंटन टूर्नामेंटों की मेजबानी नहीं करेगा इंडोनेशिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:21AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। कोरोना महामारी के चलते थॉमस और उबेर कप से हटने के बाद इंडोनेशिया ने कहा है कि वह कोरोना के कारण एशियाई बैडमिंटन टूर्नामेंटों की मेजबानी नहीं करेगा। दुनिया में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और कई देशों ने अपने नागरिकों को इंडोनेशिया की यात्रा  करने से रोक  दिया है। इंडोनेशिया बैडमिंटन संघ ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए बोली नहीं देगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ को उम्मीद थी कि इंडोनेशिया तीन टूर्नामेंटों एशिया ओपन-क और एशिया ओपन-कक तथा बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर  फाइनल्स 2020 की मेजबानी करेगा। इंडोनेशिया थॉमस और उबेर कप से भी हट गया है जिसका आयोजन डेनमार्क में 13 से 18 अक्टूबर तक होना है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »