19 Apr 2024, 19:49:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंधू की हार के साथ आल इंग्लैंड में भारतीय चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2020 12:43AM | Updated Date: Mar 14 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। विश्व चैंपियन और छठी सीड पीवी सिंधू की शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों 21-12, 15-21, 13-21 से हार के साथ प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा से पहला गेम आसानी से 21-12 से जीत लिया लेकिन इसके बाद वह अपनी लय कायम नहीं रख पायीं और अगले दो गेम 15-21, 13-21 से हार गयीं। सिंधू ने यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट में गंवाया।
 
सिंधू का इस हार के बाद ओकुहारा के खिलाफ 9-8 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। इस बीच पुरुष एकल में युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कल दूसरी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन के खिलाफ 45 मिनट तक सराहनीय संघर्ष किया लेकिन उन्हें 17-21,18-21 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 29वें रैंकिंग के लक्ष्य का सातवीं रैंकिंग के एक्सलसन के साथ करियर में यह पहला मुकाबला था।  महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को दूसरे दौर में सातवीं सीड जापानी जोड़ी मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका ताकाहाशी से 38 मिनट में 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »