29 Mar 2024, 15:27:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : सायना भी पहले दौर में बाहर, कश्यप जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 1:26PM | Updated Date: Nov 6 2019 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फुझू। अनुभवी भारतीय शटलर सायना नेहवाल बुधवार को चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गयीं, लेकिन पुरूष एकल खिलाड़ी परूपल्ली कश्यप और बी साई प्रणीत ने जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। चाइना ओपन के पहले ही दिन भारत की अन्य ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी महिला एकल के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गयी थीं। टूर्नामेंट में आठवीं वरीय सायना को चीन की काई यान यान के हाथों मात्र 24 मिनट में 9-21, 12-21 से शिकस्त मिली।
 
मैच के दौरान सायना असहज दिखाई दीं और अंक बटोरने में उन्हें काफी परेशानी हुई। विश्व में नौवें नंबर की सायना की 22वीं रैंक यान यान के खिलाफ यह पहली भिड़ंत थी। हालांकि पुरूष एकल के पहले दौर में सायना के पति और स्टार खिलाड़ी कश्यप ने थाईलैंड के सिथिकोम थामासिन को 43 मिनट में लगातार गेमों में 21-14 21-3 से हराकर जीत अपने नाम कर ली। कश्यप का अब दूसरे दौर में सातवीं सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से मुकाबला होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »