28 Mar 2024, 14:12:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जापान से हारने के बाद भारत अब 9-16 स्थान के लिए खेलेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 12:28AM | Updated Date: Oct 3 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कजान। भारत को अपने से ऊंची रैंकिंग के जापान के हाथों विश्व जूनियर मिक्सड बैडमिंटन चैंपियनशिप के ग्रुप ई के अपने आखिरी मुकाबले में बुधवार को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत अब नॉकऑउट दौर में 9-16 स्थान के लिए खेलेगा। भारत ने ग्रुप ई में अर्मेनिया को 5-0 से, अमेरिका को 4-0 से और ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था लेकिन अपने आखिरी ग्रुप मैच में उसे जापान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए ईशान भटनागर/तनीषा क्रास्टो ने मिश्रित युगल मुकाबला 21-18, 21-18 से जीता और भारत को बढ़त दिलाई लेकिन इसके बाद भारत ने अगले चार मैच गंवा दिए। भारतीय टीम अब नौंवें से 16वें स्थान के लिए खेलेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »