29 Mar 2024, 13:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओकीनावा ने लॉन्‍च किया डिटैचेबल बैटरी के साथ रिज प्लस ई-स्कूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 5:30PM | Updated Date: Oct 10 2018 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक आॅटोमोबाइल कंपनी ओकीनावा आॅटोटेक ने डिटैचेबल बैटरी के साथ ही कई नए फीचरों से लेस नया ई-स्कूटर रिज प्लस लॉन्‍च करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 64,988 रुपए है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि रिज प्लस में 800वॉट की लिथियम आॅयन बैटरी और बीएलडीसी मोटर (वॉटर प्रूफ) लगा है।

इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे हैं और एक बार रिचार्ज होने पर यह 120 किलोमीटर की दूरी तय करता है। यह स्कूटर 150 किलोग्राम वजन वहन कर सकता है। उसने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से इसमें दोनों ड्रम ब्रेक है। सेंट्रल लॉंिकग, एंटी-थेफ्ट अलार्म, कीलेस इंट्री आदि जैसी सुविधाएं भी दी गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »