19 Apr 2024, 07:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिंद्रा ने लॉन्च किया बोलेरो नियो, कीमत 8.48 लाख से शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2021 12:03AM | Updated Date: Jul 14 2021 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज नया बोलेरो नियो लांच करने की घोषणा की जिसकी अखिल भारतीय एक्स शोरूम कीमत 8.48 लाख रूपए से शुरु होती है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह आज से भारत में महिंद्रा के सभी डीलरशिप में उपलब्ध है। नये बोलेरो नियो के एन4 वैरिएंट की कीमत 8.48 लाख रूपए (एक्स-शोरूम प्राइस, ऑल इंडिया) रखी गयी है। 

बोलेरो नियो के लॉन्च के साथ, अब बोलेरो एसयूवी पोर्टफोलियो में लॉयलिस्ट के लिए मौजूदा बोलेरो और उन बदलते ग्राहकों के लिए नया बोलेरो नियो उपलब्ध होगा जो ऐसी एसयूवी चाह रहे हैं जो दमदार, प्रामाणिक एवं कहीं भी जाने के दमखम के साथ आधुनिक एवं ट्रेंडी हो। आधुनिक डिजाइन वाला बोलेरो नियो युवा ग्राहकों के लिए बनाया गया है। 

इनमें स्टाइलिश नए डिजाइन, इतालवी ऑटोमोटिव डिजाइनर पिनिनफेरिना द्वारा तैयार किए गए प्रीमियम इंटीरियर, आरामदायक केबिन और मानक डुअल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ ईइलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी) और आईएसओफिक्स चाइल्­ड सीट जैसी सुरक्षा तकनीक शामिल हैं। यह स्कॉर्पियो और थार के साथ साझा की गई तीसरी पीढ़ी के चेसिस पर बनाया गया है और यह महिंद्रा एमहॉक इंजन के साथ आता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »