29 Mar 2024, 01:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Hyundai Motor's ने भारत में पूरा किया 1 करोड़ कारों का उत्पादन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2021 3:49PM | Updated Date: Jun 30 2021 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। हुंडई मोटर इंडिया भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मानी जाती है। हुंडई की कारों को भारतीय ग्राहकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। मौजूदा समय में हुंडई इंडिया के भारत में दो उत्पादन प्लांट हैं, जहां पर हुंडई की कारों का उत्पादन किया जाता है। ये दोनों ही प्लांट चेन्नई, तमिलनाडु के पास इरुंगट्टुकोट्टई और श्रीपेरंबुदुर में स्थित है। अब ताजा जानकारी के अनुसार हुंडई इंडिया ने चेन्नई के पास स्थित अपने इन उत्पादन प्लांट में 1,00,00,000 यानी 10 मिलियन कारों का उत्पादन पूरा कर लिया है।
 
कंपनी ने अपनी 1 करोड़वीं कार के तौर हाल ही में लॉन्च हुई नई हुंडई अल्काजार को उत्पादन प्लांट से बाहर निकाला है। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, एम.के.स्टालिन और हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ, एस.एस. किम मौजूद थे। बता दें कि हुंडई अल्काजार के उत्पादन प्लांट से बाहर निकाले जाने की एक सोशल मीडिया पर साझा की गई है। वहीं हुंडई की नई 6/7-सीटर एसयूवी हुंडई अल्काजार की बात करें तो इसे बीते 18 जून को भारतीय बाजार में उतारा गया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »