19 Mar 2024, 09:56:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

New Range Rover Velar 79.87 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर Launch

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2021 6:07PM | Updated Date: Jun 16 2021 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारत में New Range Rover Velar की डिलिवरी करनी शुरू कर दी है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नई वेलार आर-डायनेमिक एस ट्रिम में इंजीनियम 2.0 लीटर के पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन्स पर उपलब्ध है। 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 184 किलोवॉट की पावर और 365 एनएम टोर्क  प्रदान करता है। इसका 2.0 लीटर का डीजल इंजन 150 किलोवॉट और 430 एनएम का टोर्क प्रदान  करता है। भारत में न्यू रेंज रोवर वेलार की एक्सशोरूम प्राइस और शुरुआती कीमत 79.87 लाख रूपये रखी गई है। 
 
जगुआर लैंड रोवर  इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ‘‘रेंज रोवर एसयूवी भारत की सबसे महत्वाकांक्षी एसयूवी में से एक है। अपने सबसे अलग हटकर शानदार डिजाइन, लक्जरी और तकनीक के चलते यह बहुत से लोगों की पसंदीदा एसयूवी बन गई हैं। रेंज रोवर ने अपने नए अवतार में आधुनिक टेक्नोलॉजी और कस्टमर्स को सुविधाएं देने के नए फीचर्स शामिल किए हैं, जिससे पहले की तुलना में अब रेंज रोवर वेलार की जरूरत काफी बढ़ गई है और अब इसे काफी लोग पसंद करने लगे हैं।’’
 
New Range Rover Velar कई आकर्षक New Feature  के साथ Launch की गई है। इसमें 3D सराउंड कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, PM 2.5 फिल्टर के साथ केबिन एयर आयाइजेशन और नया पिवी इनफोटनमेंट सिस्टम शामिल है। यह पहले की तुलना में ज्यादा साफ, सुरक्षित और स्मार्ट है। यह दुनिया की तकनीकी रूप से सबसे Advanced Luxury SUV है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »