25 Apr 2024, 15:23:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 11 फीसदी से अधिक बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 6:59PM | Updated Date: Feb 11 2021 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस वर्ष जनवरी में देश में कुल 276554 यात्री वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 248840 वाहनों की तुलना में 11.14 प्रतिशत अधिक है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम द्वारा गुरुवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार इस महीने में दुपहिया वाहनों की बिक्री में 6.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी महीने में देश में कुल 13 लाख 41 हजार पांच दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी जो जनवरी 2021 में बढ़कर 14 लाख 29 हजार 928 पर पहुंच गयी है हालांकि इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2020 में 60 हजार 903 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी जो इस वर्ष इसी महीने में 56.76 प्रतिशत घटकर 26 हजार 335 पर आ गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »