28 Mar 2024, 15:02:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा ने शुरू की अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की डिलीवरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2021 6:32PM | Updated Date: Feb 9 2021 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम स्पोर्ट मोटरसाइकिल 2021 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को यहां बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर इस नयी मोटरसाइकिल की मैनुअल ट्रांसमिशन संस्करण की एक्स शोरूम कीमत करीब 16 लाख रूपए और डुएल क्लच ट्रांसमिशन संस्करण की कीमत 17 लाख 50 हजार 500 रुपये है। कंपनी ने कहा कि अभी इसकी डिलीवरी मुंबई और बेंगलुरु में दी जा रही है। इस प्रीमियम मोटरसाइकिल में 1084 सीसी का इंजन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »