29 Mar 2024, 13:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

MG मोटर ने नई ZS EV कार लॉन्च की, कीमत 20.99 लाख रु सिंगल चार्ज में चलेगी 500Km

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 5:18PM | Updated Date: Feb 8 2021 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार जेड एस ई वी लॉन्च करने की सोमवार को घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 20.99 लाख  रूपये है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव गवा ने इस कार को लॉन्च करते हुए कहा, ‘‘हमें ईवी स्पेस के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक साल से भी कम समय में जेडएस ईवी के नए संस्करण को पेश करने पर गर्व है।
 
अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतर स्वामित्व अनुभव का विस्तार करने के लिए, हम अपने इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ भारत में एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपडेटेड वर्जन बेस्ट-इन-क्लास 44.5 किलो वॉट हाई-टेक बैटरी के साथ आता है और इसमें 419 किमी की सर्टिफाइड रेंज है। नए 215/55 / आर17 टायर से लैस, यह वाहन और बैटरी-पैक ग्राउंड क्लीयरेंस क्रमश: 177 मिमी और 205 मिमी तक बढ़ाए गए हैं। अपने भागीदारों के साथ देशभर में चार्जिंग इकोसिस्टम का विस्तार करने के बाद जेडएस ईवी 2021 को अब 31 शहरों में बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। कार को जनवरी 2020 में पांच शहरों में लॉन्च किया गया था और उसके बाद धीरे-धीरे शहर जोड़ते चले गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »