29 Mar 2024, 10:32:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अक्टूबर में यात्री वाहनों की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 12 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बाद अब फिर से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने गति पकड़ी है जिससे इस वर्ष अक्टूबर में यशत्री वाहनों की थोक बिक्री में 14 फीसदी की और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 17 फीसदी की बढोतरी हुयी है। ऑटोमोबाइल कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसायटी ऑफफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आज यहां जारी अक्टूबर महीने के बिक्री के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2019 के मुकाबले अक्टूबर 2020 में 14.19 फीसदी अधिक  यात्री वाहनों की बिक्री हुई। अक्टूबर 2019 में 271,737  यात्री वाहनों की  बिक्री हुई थी जबकि इस वर्ष अक्टूबर में यह बढ़कर 310,294 वाहनों पर पहुंच गयी। इस महीने में दुपहिया वाहनों की बिक्री में 16.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। इस महीने में पिछले वर्ष 1,757,180 दोपहिया के मुकाबले अक्टूबर 2020 में 2,053,814 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। सियाम के अनुसार अक्टूबर में तिपहिया वाहनों की बिक्री 60.91  प्रतिशत घटकर 26,187 वाहन रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 66,985  वाहन थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »