29 Mar 2024, 16:10:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

HONDA ने इंडिया में लॉन्‍च की अपनी शानदार बाइक, जानें फीचर्स और कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:14AM | Updated Date: Aug 28 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनियां HONDA आय दिन अपने ग्राहकों लिए नए-नए वाहनों की लॉन्चिंग करती हैं। अब HONDA ने HONDA हॉर्नेट 2.0 बाइक के साथ 180cc मोटरसाइकल सेगमेंट में एंट्री की है। यह बाइक कई शानदार और प्रीमियम फीचर्स के साथ आई है। होंडा की इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,26,345 रुपये है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और इसके अर्थोराइज्ड डीलरशिप्स में Hornet 2.0 बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है। होंडा, सितंबर के पहले हफ्ते से इस नई बाइक की डिलीवरी शुरू कर देगा। नई होंडा हॉर्नेट 2.0 बाइक CBF190R पर बेस्ड है।
 
यह बाइक प्रीमियम गोल्ड-फिनिश्ड USD फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक के साथ आती है। ब्रेकिंग के लिए दोनों वील्स पर पेटल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इस बाइक में सिंगल-चैनल ABS सिस्टम स्टैंडर्ड फीचर के रूप में आया है। नई होंडा हॉर्नेट 2.0 बाइक सिंगल-क्रैडल फ्रेम पर बेस्ड है। होंडा की यह बाइक शॉर्प LED हेडलैंप, LED टेल लैंप्स, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, मस्कलर फ्यूल टैंक, स्टायलिश एलॉय, इंजन स्टॉप स्विच जैसे शानदार फीचर्स के साथ आती है।
 
होंडा की इस बाइक के फ्यूल टैंक की कैपसिटी 12 लीटर है। नई Hornet 2.0 मोटरसाइकल पर्ल इग्निअस, मैट सैन्ग्रिया रेड मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक और मैट मार्वेल ब्लू मैटेलिक इन 4 कलर ऑप्शन में आई है। मोटरसाइकल में नई स्पिल्ट सीट, शॉर्ट मफलर, नए अलॉय वील डिजाइन दिया गया है। होंडा अपनी इस बाइक पर 6 साल का वॉरंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड+3 साल ऑप्शनल स्टैंडर्ड वॉरंटी) दे रही है। होंडा हॉर्नेट 2.0 मोटरसाइकल नए 184cc HET BS6 PGM-FI इंजन से पावर्ड है।
 
यह इंजन 8,500 rpm पर 17bhp का पावर और 6,000 rpm पर 16.1Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह धांसू मोटरसाइकल सिर्फ 11.25 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। नई Hornet 2.0 बाइक 2,047mm लंबी, 783mm चौड़ी और 1,064mm ऊंची है। इस बाइक का वीलबेस 1,355mm है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »